दिल्ली: अचानक गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे PM मोदी, गुरु तेगबहादुर को दी श्रद्धांजलि
By: Pinki Sun, 20 Dec 2020 09:33:04
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेगबहादुर को श्रद्धाजंलि दी। पीएम मोदी ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका। बता दें कि आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। बता दे, साल 1621 में जन्मे सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे।
विशेष पुलिस बंदोबस्त नहीं था
जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे तो यहां कोई विशेष पुलिस बंदोबस्त नहीं थी और न ही किसी तरह का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। प्रधानमंत्री सुबह सुबह कड़ी सर्दी के बीच सामान्य व्यक्ति की तरह गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचे और शीश नवाया।
In an unscheduled visit today morning, PM Narendra Modi visited Gurudwara Rakab Ganj Sahib in Delhi and paid tributes to Guru Teg Bahadur for his supreme sacrifice. pic.twitter.com/5kbtyGZ6rF
— ANI (@ANI) December 20, 2020
ਖ਼ੁਦ ਨੂੰ ਸੁਭਾਗਾ ਮੰਣਦਾ ਹਾਂ ਜੋ ਮੈਨੂੰ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਆਨੰਦਮਈ ਸਮਾਂ ਬਿਤਾਉਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ
— Narendra Modi (@narendramodi) December 20, 2020
🙏🏻
ਮੇਰੇ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ 550 ਸਾਲਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਇਆ; ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੁਣ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ 400 ਸਾਲਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵੀ ਮੇਰੇ ਹਿੱਸੇ ਆਈ ਹੈ pic.twitter.com/yxyiwGHWVe
पंजाबी में किया ट्वीट
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु के शहीदी दिवस पर पंजाबी में ट्वीट किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक है। महान श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर मैं उन्हें नमन करता हूं और समावेशी समाज के उनके विचारों को याद करता हूं।'
#WATCH | PM Narendra Modi offers prayers at Gurudwara Rakab Ganj Sahib in Delhi. (Source - DD) pic.twitter.com/Ap9MchtdYP
— ANI (@ANI) December 20, 2020
ये भी पढ़े :